यूपी में एक और सास होने वाले दामाद के साथ फरार, नौ मई को घर में आने वाली थी बारात
सादिका पवित्र – नेशनल डेस्क
(उ.प्र.) गोंडा :- यूपी में एक और सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई है। पिछली बार पश्चिमी यूपी के अलीगढ़ में घटना हुई थी। इस बार पूर्वी यूपी के गोंडां जिले में सास-दामाद के बीच प्यार हुआ है। अलीगढ़ की तरह यहां भी सास और दामाद के बीच प्यार को परवान चढ़ाने का काम मोबाइल फोन ने किया है। मोबाइल पर घंटों दोनों में बातचीत होती थी। इससे लड़की के घर वाले भी हैरान थे। अलीगढ़ की घटना से सबक लेते हुए लड़की की शादी तोड़कर कहीं और तय कर दी। नौ मई को बारात भी आने वाली थी। शादी टूटने के बाद भी युवक लड़की की मां से बातें करता रहा और तीन दिन पहले दोनों फरार हो गए। चर्चा है कि सास-दामाद ने अयोध्या के किसी मंदिर में जाकर शादी भी कर ली है। दोनों यूपी से कर्नाटक के बंगलुरु भाग गए हैं। गोंडा के खोड़ारे थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
अब ऐसा मामला गोंडा में सुर्खियां बटोर रहा है। यहां भी एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई है। 9 मई को आरोपी युवक की महिला की बेटी से शादी होनी थी, लेकिन वह उससे पहले ही अपनी सास को लेकर फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में मामला सामने आया है। 25 साल के युवक की शादी जिले के ही एक गांव की रहने वाली लड़की से तय हुई थी। परिजनों ने शादी के लिए तारीख भी मुकर्रर कर दी। लड़का अक्सर लड़की के घरवालों से फोन पर बात करता था। शुरू में तो लड़की-लड़की की बातें हुईं, लेकिन बाद में लड़का होने वाली सास के साथ बात करने लगा। घंटों बातचीत होने के चलते दोनों में प्यार परवान चढ़ गया।
दूसरी जगह तय हुआ लड़की का रिश्ता
लड़की के घरवालों ने अलीगढ़ के मामले से सबक लेते हुए बेटी की शादी किसी दूसरी जगह तय कर दी है। बताया जा रहा है कि सास-दामाद 3 दिन पहले फरार हुए हैं। पहले दोनों के परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश की, लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद महिला के घरवालों ने शिकायत खोड़ारे थाने में दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक के मोबाइल पर कॉल की थी, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। क्षेत्र में चर्चाएं जोरों पर हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने अयोध्या के मंदिर में शादी कर ली है। इसके बाद बेंगलुरु फरार हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।