Skip to content
March 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में स्थानांतरण नीति के अनुक्रम में बैठक हुए आयोजित
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में स्थानांतरण नीति के अनुक्रम में बैठक हुए आयोजित

sadikapavitra May 18, 2025

तीन वर्ष से कार्यरत कर्मचारियों की सूची जिला अधिकारी दो दिवस के अंदर प्रस्तुत करने का दिए निर्देश – प्रभारी मंत्री

जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के प्रति नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लाने का दिए निर्देश

मध्य प्रदेश सिंगरौली विकास दुबे।

सिंगरौली ।FB IMG 1747581854302

जिले में कार्यरत सभी विभागों के जिला प्रमुख अपने अपने विभागों में कार्यरत ऐसे कर्मचारी जो तीन वर्ष से एक ही स्थान पर पदस्त है तथा ऐसे कर्मचारी जो कार्य के प्रति उदासीनता बरत रहे है इनकी सूची तैयार कर दो दिवस के अंदर प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें। उक्त आशय का निर्देश जिले के प्रवास पर आए हुए जिले के पालक मंत्री एवं मध्य प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपत्तिया उइके के द्वारा उपस्थित जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। विदित हो कि स्थानांतरण नीति के अनुक्रम में अधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री श्रीमती संपत्तिया उइके के अध्यक्षता में एवं राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह पंचायत एवं ग्रामीण विकास ,सीधी सिंगरौली सांसद डॉ. श्री राजेश मिश्र , सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, देवसर विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक, धौहनी विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, वनमण्डल अधिकारी श्री अखिल बंसल , नगर निगम अध्यक्ष श्री दिवेश पांडे, प्राधिकरण अध्यक्ष श्री दिलीप शाह के गरिमामय उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई।

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से उनके विभागों में पदस्थ कर्मचारियों की जानकारी एवं रिक्त पदों की जानकारी ली गई तथा निर्देश दिए गए कि ऐसे कर्मचारी जो 3 वर्ष या इससे अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं उनकी सूची एवं ऐसे कर्मचारी जो कार्य के प्रति उदासीनता बरते हैं एवं उनकी शिकायतें जनप्रतिनिधियों या जनता से लगातार प्राप्त हो रही हो सभी की सूची तैयार कर दो दिवस के अंदर दिया जाना सुनिश्चित करें ताकि स्थानांतरण नीति के अनुक्रम में कार्यवाही की जा सके। बैठक के दौरान उपस्थित सम्मानित विधायक गणों के द्वारा प्रभारी मंत्री को इस आशय से अवगत कराया गया कि अभी भी 63 विद्यालय शिक्षक विहीन है इसके बाद भी शिक्षकों का स्थानांतरण दूसरे जिले के लिए कर दिया गया है ऐसी स्थिति में जब तक शिक्षक विहीन विद्यालयों में शिक्षकों की पूर्ति नहीं हो जाती है तब तक इन्हें भार मुक्त न किया जाए । इसके संबंध में प्रभारी मंत्री के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए की स्थानांत्रित शिक्षकों को भार मुक्त न किया जाए । वहीं जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाओं के साथ-साथ साफ सफाई सहित ओपीडी में सुचारू रूप से व्यवस्था नहीं किए जाने के साथ साथ आउटसोर्स से लगे हुए कर्मचारियों का मजदूरी भुगतान नहीं किए जाने के संबंध में प्रभारी मंत्री को विधायक गण के द्वारा अवगत कराया गया। जिसके संबंध में प्रभारी मंत्री ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सीएमएचओ को कड़े निर्देश दिए की जिला चिकित्सालय की व्यवस्था में सुधार लावे यदि सिविल सर्जन व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित नहीं करवा पा रहे हैं तो उनके भी विरुद्ध प्रस्ताव तैयार करें। आउटसोर्सिंग से लगे कर्मचारियों का शीघ्र मजदूरी का भुगतान करें।

सामूहिक रूप से जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रभारी मंत्री को इस आशय से अवगत कराया गया कि विद्युत व्यवस्थाएं क्षेत्र में सही रूप से संचालित नहीं है जिससे आए दिन आम जनमानस को परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं इसके संबंध में प्रभारी मंत्री के द्वारा संबंधित विभाग के अधीक्षण यंत्री को कड़े निर्देश दिए गए कि नियम अनुसार विद्युत की सप्लाई किया जाए। बिगड़े हुए ट्रांसफॉर्मर केबल लाइन का सुधार करें एवं ऐसे मोहल्ले जो विद्युतविहीन हो उनकी सूची तैयार कर शीघ्र दिया जाना सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने इस आशय के भी जानकारी चाही गई की अभी तक ऐसे कितने विद्यालय हैं जो मरम्मत विहीन है उनकी सूची तैयार करें साथ ही विगत वर्ष में कितनों का मरम्मत किया गया है एवं वित्तीय वर्ष में कितने विद्यालयों का मरम्मत किया जाना है इसकी भी सूची पृथक पृथक दिया जाना सुनिश्चित करें । प्रभारी मंत्री ने यह भी निर्देश दिए की जिले में अभी तक कितने आंगनबाड़ी केंद्र भवन विहीन है इसकी भी सूची दिया जाए। वहीं जनप्रतिनिधियों के सुझाव अनुसार कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए गए की नए हैंडपंप खनन की शीघ्र कार्यवाही किया जाए ताकि बरसात के पूर्व हैंडपंपों का खनन पूर्ण हो सके वही बृहद जल प्रयोजन के प्रगति की संबंध में चर्चा उपरांत निर्देश दिए की जो भी पाइप सड़कों के किनारे पड़ी है ऐसे स्थलों पर पाइपलाइन लगाने का कार्य तीव्र गति से किया जाए ताकि बरसात के पूर्व पाइपलाइन बिछाने का कार्य ऐसे स्थलों पर पूर्ण किया जा सके एवं आवागमन में किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न ना हो।

 

प्रभारी मंत्री ने विधायकों से प्राप्त सुझाव के अनुसार आबकारी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए की विद्यालयों एवं मंदिरों के आसपास परिधि में जो भी शराब की दुकानें संचालित हो उन्हें शीघ्र दूसरे स्थान पर परिवर्तित किया जाए। वहीं आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त को इस आशय के निर्देश दिए गए की कन्या छात्रावासों में महिला अधीक्षक की ही पदस्थापना किया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी को यह भी निर्देश दिए गए कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा जो भी सुझाव दिए जाते हैं उस पर गंभीरता पूर्वक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में कलेक्टर श्री शुक्ल ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए की स्थानांतरण नीति के संबंध में जो भी जानकारियां चाहिए गई हैं अनिवार्य रूप से दो दिवस के अंदर दिया जाना सुनिश्चित करें एवं जनप्रतिनिधियों से बैठक के दौरान जो निर्देश दिए गए हैं उसे पर भी कार्यवाही कर अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश अपर कलेक्टर पी के सेनगुप्ता, एडिशनल एसपी अभिषेक रंजन, संयुक्त कलेक्टर संजीव पांडे, एसडीएम सृजन वर्मा, राजेश शुक्ला, नगर निगम कमिश्नर डी के शर्मा, जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 24 मई को होगा चार दिवसीय सिंगरौली महोत्सव कार्यक्रम का आगाज, तैयारियां जोरो पर
Next: भारत विकाश परिषद इकाई सिंगरौली के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का मल्हार पार्क बैढ़न में किया गया आयोजन ! 

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत FB_IMG_1774112546517 1
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

March 21, 2026 0
फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ IMG-20260321-WA0004 2
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

March 21, 2026 0
सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर FB_IMG_1774110532086 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

March 21, 2026 0
प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण FB_IMG_1774104368859 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

March 21, 2026 0
सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774104368859
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.