दुद्धीचुआ परियोजना में सुरक्षा अधिकारी वर्कशॉप से नीचे गिरा हुई मौत

सिंगरौली :- एनसीएल की दुद्धीचुआ माइंस में एक सुरक्षा अधिकारी वर्कशॉप के नीचे गिरने से मौत होने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक अपनी ड्यूटी में तैनात सुरक्षा अधिकारी रूद्र प्रताप सिंह बघेल अपना कार्य कर रहे थे इसी दौरान वह वर्कशॉप के नीचे गिर गये जिससे उनकी मौत् हो गई। आरोप है कि वर्कशॉप में कार्य करते वक्त एनसीएल कर्मी द्वारा धक्का देने बताया जाता है जिससे उनकी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार रूद प्रताप सिंह सिक्योरिटी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। सूत्रों के अनुसार एनसीएल कर्मी एवं सिक्योरिटी ऑफिसर के बीच में किसी बात को लेकर देर रात हुआ था विवाद, आरोप है कि आक्रोशित होकर एनसीएल कर्मी ने सिक्योरिटी ऑफिसर को वर्कशॉप के पास से माइंस में दिया धक्का जिससे उनकी मौत् हो गई। इस घटना से एनसीएल के दुद्धीचुआ परियोजना में मचा हड़कंप की स्थिति निर्मित् हो गई।
