Skip to content
March 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • दुद्धिचुआं तौल कांटा घोटाले पर रहस्यमयी खामोशी
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

दुद्धिचुआं तौल कांटा घोटाले पर रहस्यमयी खामोशी

VIKAS KUMAR DUBEY February 3, 2026
FB_IMG_1770125812162

 

सबूत मिले, एफआईआर हुई, फिर भी ठोस कार्रवाई शून्य, एनसीएल एवं सतर्कता तंत्र संदेह के घेरे में

 

सिंगरौली । एनसीएल सिंगरौली की दुद्धिचुआ परियोजना के तौल कांटा में दिसम्बर महीने के प्रथम-द्वितीय सप्ताह में चीप व रिमार्ट मिलने के मामले में एनसीएल के साथ-साथ केन्द्रीय सतर्कता अमले की रहस्यमयी चुप्पी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जबकि मौके पर अनियमितता के साक्ष्य भी मिले हैं, केवल यूपी के शक्तिनगर थाना में संबंधित जनों के विरूद्ध एफआईआर कर कोरमपूर्ति मान ली गई है। यदि विजिलेंस विभाग एवं एनसीएल जांच टीम यदि कार्रवाई की है तो सार्वजनिक करने में परहेज क्यों किया जा रहा है। इससे पूरे मामले में संदेह और भी गहरा होता जा रहा है।

शिकायतकर्ता राजेश सोनी ने 16 दिसंबर 2025 को केंद्रीय सतर्कता अधिकारी को औपचारिक पत्र लिखकर दुद्धिचुआ परियोजना के तौल कांटा में चीप एवं रिमोट के माध्यम से बड़े पैमाने पर हेराफेरी का खुलासा हुआ था। इसके बावजूद सवाल यह है कि जब शिकायत, सबूत मौजूद थे, तो एफआईआर तक ही कार्रवाई क्यों हुई ? आरोप है कि दुद्धिचुआ परियोजना में निजी लाभ के लिए शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया। नापतोल में गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद फॉर्म वेट ट्रैक इंडिया लिमिटेड का नाम सीधे तौर पर सामने आया। नियमों के अनुसार इतना बड़ा मेजर फॉल्ट सामने आने पर संबंधित कंपनी को तत्काल ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए था, लेकिन आज तक न तो कंपनी पर कोई कठोर कार्रवाई दिखाई दी और न ही किसी तरह की दंडात्मक प्रक्रिया सार्वजनिक की गई। इस पूरे मामले में सीमावर्ती थाना शक्तिनगर की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई के नाम पर महज औपचारिकता निभाई गई, फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। आरोप है कि जानबूझकर जांच को आगे नहीं बढ़ाया गया, ताकि मामला धीरे-धीरे दब जाए। सबसे बड़ा सवाल अब एनसीएल, सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी की भूमिका और उनकी चुप्पी को लेकर उठ रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि जिस समय मामले में निर्णायक कार्रवाई होनी चाहिए थी, उसी दौरान केंद्रीय सतर्कता अधिकारी अभी तक कार्रवाई आगे नही बढ़ाया। इसी बात को लेकर शिकायतकर्ता ने सवाल खड़ा किया है।

विजिलेंस के यहां पहुंची शिकायत, मांगा पहचान प्रमाण

कोयला क्षेत्र में उठी शिकायत की आंच अब सीधे एनसीएल के विजिलेंस विभाग तक पहुंच चुकी है। एनसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी कार्यालय से शिकायत के सत्यापन को लेकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से औपचारिक पत्र जारी किया गया है। यह पत्र बीते 21 जनवरी को जारी हुआ, जिसने पूरे मामले को गंभीर मोड़ पर ला खड़ा किया है। जारी पत्र में वार्ड-45 नौगढ़, पोस्ट कचनी निवासी शिकायतकर्ता राजेश सोनी को सूचित किया गया है कि उनकी ओर से 16 दिसंबर 2025 को प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लिया गया है। विजिलेंस विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिकायत की पुष्टि के लिए शिकायतकर्ता को निर्धारित सत्यापन प्रपत्र भरकर, अपनी पहचान का स्वप्रमाणित दस्तावेज संलग्न कर 15 दिनों के भीतर भेजना होगा। पत्र में यह भी साफ संकेत दिया गया है कि यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करने के लिए है कि शिकायत वास्तव में संबंधित व्यक्ति द्वारा ही की गई है।

शिकायत के 46 दिन बाद भी जांच प्रक्रिया शून्य

जानकारों का कहना है कि यदि विजिलेंस विभाग वास्तव में निष्पक्ष होता, तो अब तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो चुकी होती। यह भी स्पष्ट किया जाता कि फॉर्म वेट ट्रैक इंडिया लिमिटेड पर क्या कार्रवाई की गई। लेकिन चुप्पी यह संकेत दे रही है कि कहीं न कहीं बड़े स्तर पर संरक्षण दिया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता राजेश सोनी ने अब जांच का दायरा और व्यापक करने की मांग की है। उन्होंने कोयला मंत्री और निदेशक सीबीआई को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की केंद्रीय स्तर से जांच कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि स्थानीय और परियोजना स्तर पर निष्पक्ष जांच की कोई उम्मीद नहीं बची है। सिंगरौली पहले ही कोयला उत्पादन के साथ-साथ विवादों का केंद्र रहा है। ऐसे में करोड़ों के इस कथित घोटाले पर प्रशासनिक चुप्पी यह सवाल खड़ा करती है।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: विवादित जमीन की गुमराह कर बिक्री, न्याय की आस में पिता का निधन,बेटी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर..
Next: कोयले के प्रदूषण की मार झेल रहे यात्री, सरई रेलवे स्टेशन बना कोल यार्ड

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774104368859
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण FB_IMG_1774104368859 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

March 21, 2026 0
सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0
जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़ FB_IMG_1774012560263 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

March 20, 2026 0
अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप 4
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

March 20, 2026 0
खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य FB_IMG_1774012803830 5
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

March 20, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774104368859
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.