सोशल मीडिया पर तंमचे के वायरल विडियो के अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो विष्णु रावत
(उ.प्र.) एटा – सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने तंमचे के साथ विडियो वायरल किया जिसमें थाना जलेसर पुलिस बल ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए अपराधी को तंमचे के साथ रंगों हाथ पकड़ लिया ।

बताते चलें सत्य प्रकाश पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी ग्राम बैरनी थाना जलेसर जनपद एटा निवासी ने तंमचे के साथ विडियो बनाकर वायरल कर दिया था जिसमें यह कानून अपराध था, जिसके चलते था थाना जलेसर पुलिस उप निरीक्षक विपिन भाटी , सहयोगी। मनोज कुमार, शीशपाल, हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह के सहयोग से अपराधी को तंमचे के साथ पकड़ने में कामयाबी हासिल किया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थाना स्तर संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही की जा रही है ।
