अमन वर्मा
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के बरका चौकी अंतर्गत खाखीपार दूधिया टोला के पास एक केले से भरे ट्रक ने बाइक सवार को रौद दिया जिससे बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि पीछे बैठी दो बच्चियों बुरी तरह से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की तथा घायल बच्चियों को चिकित्सालय में भर्ती कराया बताया जाता है कि दोनों बच्चों की हालत काफी गंभीर है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम नारेन्द्र सिंह गौड़ निवासी बभनी बताया जा रहा है तथा घायल बच्चियों में से एक की हालत काफ़ी नाजुक बताई जा रही है जिसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।
