जिला अधिकारी द्वारा विकलांग विद्यालय का किया गया निरीक्षक।
रिपोर्टर महेशानन्द श्रीवास्तव
गाजीपुर। जिलाधिकारी द्वारा किया गयाविकलांग विद्यालय का निरीक्षण व बच्चों की पढ़ाई खान-पान और सुविधाओं की जानकारी ली, व्यवस्थाओं का जायजा लिया
जिलाधिकारी ने विकलांग विद्यालय का निरीक्षणकिया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नगर के समर्पण संस्था द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र फतेहउल्लाहपुर का अचानक दौरा किया। निरीक्षण के दौरान संस्था की संरक्षिका सविता सिंह और सुखबीर एनर्जी फतेहउलाहपुर के जीएम प्रिंस गरखर ने विद्यालय की गतिविधियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने विद्यालय में पढ़ने वाले विशेष बच्चों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों की पहचान पत्र, भोजन व्यवस्था, पेयजल सुविधा, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। विशेष रूप से एचआई बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया और पूरे विद्यालय का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता, कोर्स कोऑर्डिनेटर अजीत कुमार गुप्ता, साथ रागिनी सिंह, लक्ष्मी वर्मा, नाजिया बेगम, सुमित्रा सिंह और अशोक कुमार यादव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें भदौरा आंगनवाड़ी केन्द्रों का होगा काया कल्प